मोतिहारी: बिहार राज्य व्यापी आह्वान पर महिलाओं के क़र्ज़ मुक्ति के लिए एक दिवसीय धरना हुआ सम्पन्न
अमरुल आलम की रिपोर्ट मोतिहारी, पू.च: अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) के बिहार राज्य व्यापी आह्वान पर महिलाओं के क़र्ज़ मुक्ति के लिए बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया गया। वही जिला समाहरणालय मोतिहारी के समक्ष (एपवा) संयोजक शबनम खातून के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। एपवा संयोजक शबनम खातून ने कहा हमारी सरकारें हमारी हुक्मरानें महिलाओं के सशक्तिकरण एवम विकास की ढिंढोरा .....
अमरुल आलम की रिपोर्ट
मोतिहारी, पू.च: अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) के बिहार राज्य व्यापी आह्वान पर महिलाओं के क़र्ज़ मुक्ति के लिए बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया गया। वही जिला समाहरणालय मोतिहारी के समक्ष (एपवा) संयोजक शबनम खातून के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। एपवा संयोजक शबनम खातून ने कहा हमारी सरकारें हमारी हुक्मरानें महिलाओं के सशक्तिकरण एवम विकास की ढिंढोरा पिटने वाली बिहार की सुशासन सरकार नीतीश कुमार के दौर ए इक़्तदार में माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के बढ़ते ब्याज बढ़ते अत्याचार के कारण बिहार की महिलाएं पलायन कर रही हैं । अपना घर बार छोड़ कर भटकते फिर रही हैं और तो अपनी जान दे रही हैं। आत्महत्या करने को मजबूर हो जा रही हैं,और हमारी सरकारें मौन धारण किए हुए हैं। मै मांग करती हूं कि सभी महिलाओं को 2 लाख रुपया तक कर्ज माफ किया जाए। और माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के बढ़ते ज़ुल्म पर रोक लगाया जाये तथा सभी पंचायत शहरों में सरकारी बैंक खोल कर 2% सालाना दर ब्याज पर 2 लाख तक का कर्ज दिया जाए।

जीविका समूहों की सभी महिलाओं को रोज़गार मुहैय्या कराई जाए और नगर निगम मोतिहारी के सभी भूमिहीन परिवारों के महिलाओं को वासभूमि और आवास शीघ्र दिया जाए। वहीं धरने में शामिल माले के वरीय नेता कॉमरेड भैरव दयाल सिंह, भाग्य नारायण चौधरी ने कहा केंद्र एवं राज्य के सभी सरकारें महिलाओं की उन्मुखीकरण एवं सशक्तिकरण की बाते करती हैं। समाचार पत्र विज्ञापन में ही रहता है धरातल पर महिलाओं से अभद्रता,ज्यादतियां बलजोरी वीभत्सव अश्लीलता के रूप में घिनौने कृत्य हो रहे हैं।
धरने में शामिल माले नेता अशोक कुशवाहा,दिनेश कुशवाहा,नजमा खातून,लालमती देवी,जमीला खातून, मुन्नी खातून,कमला देवी,सहाना खातून,संगीता देवी, जरीना खातून,आशियाना खातून सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)