रामगढ़वा: ग्रामीणों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के कार्यों के बारे में बताया,बिहार सरकार सदस्य प्रेम शीला गुप्ता 

अमरुल आलम की रिपोर्ट  रामगढ़वा,पू.च: 11 सुगौली विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़वा प्रखंड के पंचायत सकरार के मुसहरी गांव में पहुंची अनुसुचित जाति जनजाति आयोग बिहार सरकार की सदस्य प्रेम शीला गुप्ता। वही मुसहरी गांव में अनुसूचित जाति और जनजाति के ग्रामीणों ने अंग वस्त्र एवं फूल माला से आयोग के सदस्य सहित सभी नेताओं को सम्मानित किया । बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्यों को जन- जन तक पहुंचाना ही प्राथमि......

Aug 13, 2025 - 20:00
0 23
रामगढ़वा: ग्रामीणों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के कार्यों के बारे में बताया,बिहार सरकार सदस्य प्रेम शीला गुप्ता 

नीतीश कुमार का योजना जन्म से लेकर मृत्यु तक है। हम सभी योजना का लाभ ले सकते हैं।भावी प्रत्याशी सुनील सिंह

अमरुल आलम की रिपोर्ट 

रामगढ़वा,पू.च: 11 सुगौली विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़वा प्रखंड के पंचायत सकरार के मुसहरी गांव में पहुंची अनुसुचित जाति जनजाति आयोग बिहार सरकार की सदस्य प्रेम शीला गुप्ता। वही मुसहरी गांव में अनुसूचित जाति और जनजाति के ग्रामीणों ने अंग वस्त्र एवं फूल माला से आयोग के सदस्य सहित सभी नेताओं को सम्मानित किया । बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्यों को जन- जन तक पहुंचाना ही प्राथमिकता है। वृद्धा पेंशन 400 से बढ़ा कर 1100 सौ रूपए प्रति महीना किया गया। सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 युनिट फ्री दिया। समाज के लोगों को शिक्षित करने पर जोर दिया जब तक शिक्षित नहीं होईएगा तब तक आपका विकास संभव नहीं है। वहीं 11 विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी सुनील सिंह ने कहा नीतीश कुमार का योजना जन्म से लेकर मृत्यु तक है। हम सभी योजना का लाभ ले सकते हैं। मौके पर युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुशवाहा,सुनील भूषण ठाकुर,डा अनुकुल सरकार प्रदेश महासचिव जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ,गोविंद सिंह जिला सचिव,मोतिलाल राम,पंचायत अध्यक्ष रामनाथ राम सहित सरकार पंचायत के अनूसूचित जाति जनजाति के ग्रामीण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User