रामगढ़वा : पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर दो बाइक पर लदे विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार, एक फरार, छापेमारी जारी

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो मोटरसाइकिल और विदेशी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक कारो.....

Aug 13, 2025 - 17:55
Updated: 1 year ago
0 63
रामगढ़वा : पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर दो बाइक पर लदे विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार, एक फरार, छापेमारी जारी

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो मोटरसाइकिल और विदेशी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक कारोबारी पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर फरार हो गया।

पहली कार्रवाई रामगढ़वा गर्ल्स हाईस्कूल के समीप एनएच पर हुई, जहां रक्सौल की ओर से आ रही बाइक (नं. BR 05 BG 0773) की जांच में नेपाली कस्तूरी शराब के 135 पीस (करीब 45.5 लीटर) बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रक्सौल आश्रम रोड निवासी सुमित कुमार (पिता नथुनी चौधरी) और पश्चिम चंपारण मानपुर निवासी अनिल कुमार (पिता कन्हैया चौधरी) के रूप में हुई।

वहीं दूसरी कार्रवाई में सेमरा चौक पर बाइक (नं. BR 05 R 6938) की डिक्की से सुपीरियर व्हिस्की और रॉयल स्टेज ब्रांड की 9 बोतलें (करीब 3 लीटर) बरामद की गईं।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों कारोबारियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार आरोपी की पहचान वाहन स्वामी के सत्यापन के आधार पर की जा रही है। अभियान में एएसआई सुमित कुमार, सशस्त्र बल और चौकीदार भी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User