सुगौली: सैकड़ों संख्या में युवाओं ने सदस्या ग्रहण कर,थामा राजद का दामन, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल 

अमरुल आलम की रिपोर्ट  सुगौली, पू.च: राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में बुधवार को स्थानीय विधायक ई शशिभूषण सिंह के उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में भाजपा छोड़ कर राजद की सदस्यता ग्रहण किया गया है। मौके पर राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष शकीलुरहमान के  अध्यक्षता में दो सौ पचास लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। वही विधायक श्री सिंह ने उपस्थित जन समूह को संबंधित करते हुए कहा की जिस तरह युवा दूसरे दल से दल छोड़ कर राजद का सदस्यता ले .......

Aug 13, 2025 - 16:37
 0  62
सुगौली: सैकड़ों संख्या में युवाओं ने सदस्या ग्रहण कर,थामा राजद का दामन, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल 

अमरुल आलम की रिपोर्ट 

सुगौली, पू.च: राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में बुधवार को स्थानीय विधायक ई शशिभूषण सिंह के उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में भाजपा छोड़ कर राजद की सदस्यता ग्रहण किया गया है। मौके पर राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष शकीलुरहमान के  अध्यक्षता में दो सौ पचास लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। वही विधायक श्री सिंह ने उपस्थित जन समूह को संबंधित करते हुए कहा की जिस तरह युवा दूसरे दल से दल छोड़ कर राजद का सदस्यता ले रहे है इससे 2025 में तेजश्वी यादव का ताजपोशी, मुख्यमंत्री बनना तय है। श्री सिंह ने बताया की सुगौली विधानसभा में कुल पांच सौ करोड़ की एक सौ चौरासी सड़के करीब दो दर्जन पुल पुलियों का निर्माण करा कर लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया की नगर के धनही स्थित संधि स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सात करोड़ की लागत से स्वीकृति मिली है जो शीघ्र ही निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। वही वनस्पति माई स्थान क्षेत्र के लिए विकसित के लिए पांच करोड़ के लगात से कार्य किया जाएगा। वही राजद सदस्यता के लेते हुए संजीव मोहपात्रा ने कहा की युवा की सरकार तेजश्वी यादव मुख्यमंत्री बनते ही रोजगार का सृजन होगा कोई पलायन नहीं होगा। भाजपा की सरकार में युवाओं की कोई पूछ नहीं है। मै पिछले पंद्रह वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रह कर कई चुनाव में कार्य किया हूं पर सम्मान नहीं मिलता है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ताराचंद यादव,अखिलेश झा, शमीम अहमद,जय किशोर कुशवाहा, शंभू कुशवाहा,राजकिशोर यादव तथा संजीव मोहपात्रा के अगुवाई में दो सौ पच्चास युवाओं ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0