सुगौली : माकपा का चकिया में अधिवेशन, विधानसभा चुनाव को लेकर बनी विस्तृत रणनीति
अमरुल आलम की रिपोर्ट चकिया,पू.च: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का एक महत्वपूर्ण अधिवेशन चकिया स्थित विवाह भवन में मंगलवार को आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता माकपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व विधायक एवं सुगौली के लोकप्रिय जननेता कामरेड रामाश्रय सिंह ने की। अधिवेशन में पार्टी के पॉलित ब्यूरो सदस्य अशोक धवले, राज्य सचिव कामरेड अवधेश कुमार,वरिष्ठ नेता ललन चौधरी, बैं......
अमरुल आलम की रिपोर्ट
चकिया,पू.च: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का एक महत्वपूर्ण अधिवेशन चकिया स्थित विवाह भवन में मंगलवार को आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता माकपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व विधायक एवं सुगौली के लोकप्रिय जननेता कामरेड रामाश्रय सिंह ने की। अधिवेशन में पार्टी के पॉलित ब्यूरो सदस्य अशोक धवले, राज्य सचिव कामरेड अवधेश कुमार,वरिष्ठ नेता ललन चौधरी, बैंकिंमदूत, राजमंगल प्रसाद (पिपरा विधानसभा प्रत्याशी), जिला मंत्री सत्येंद्र मिश्रा, सहित कई शीर्ष नेता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक में मुख्य रूप से पिपरा विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों,रणनीति और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने स्पष्ट किया कि माकपा इस बार भी ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी और जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से निजात दिलाने के लिए वामपंथी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा। अध्यक्षता कर रहे कामरेड रामाश्रय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ चुनाव जीतने की नहीं, बल्कि आम जनता के हक और अधिकार की है। पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अथक प्रयास करना होगा।
गांव-गांव, टोले-टोले में जाकर जनता से संवाद स्थापित करें और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। पॉलित ब्यूरो सदस्य अशोक धवले ने कहा कि बिहार में गरीब, किसान और मजदूर वर्ग की स्थिति चिंताजनक है,जिसे बदलने के लिए वामपंथी आंदोलन को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार करना चाहिए और चुनाव के दौरान मतदाताओं तक सही संदेश पहुंचाना चाहिए।
अधिवेशन में जिला मंत्री सत्येंद्र मिश्रा और अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विपक्षी दलों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनता के मुद्दों को दरकिनार किया गया, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के अंत में चुनावी अभियान को धारदार बनाने, प्रचार सामग्री तैयार करने, सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क बढ़ाने और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)