सुगौली : चेहल्लुम 15 अगस्त की रात्रि से 16 अगस्त दोपहर तक मनाया जाएगा

अमरुल आलम की रिपोर्ट | सुगौली, पूर्वी चंपारण चैहलूम पर्व को लेकर मंगलवार को सुगौली थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक पांडे ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, मुहर्र.......

Aug 12, 2025 - 18:55
0 13
सुगौली : चेहल्लुम 15 अगस्त की रात्रि से 16 अगस्त दोपहर तक मनाया जाएगा

अमरुल आलम की रिपोर्ट | सुगौली, पूर्वी चंपारण
चैहलूम पर्व को लेकर मंगलवार को सुगौली थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक पांडे ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, मुहर्रम कमेटियों के पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य और लाइसेंसधारी अखाड़ा संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक पांडे ने कहा कि चैहलूम आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति का प्रतीक है, जिसे हर हाल में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अखाड़ा जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की।

थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती, रूट चार्ट की निगरानी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व कमेटी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने का आग्रह किया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चालीसवां अखाड़ा जुलूस 15 अगस्त की रात और 16 अगस्त के दिन निकाला जाएगा। रूट मैप पूर्ववत रहेगा। जुलूस के आगे और पीछे पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी भीड़ पर नजर रखेंगे।

बैठक में नूरूल होदा कुरैशी, मुहर्रम कुरैशी, बुचू शेख, मामून अली, शहजाद कुरैशी, मोहम्मद अली, मोहम्मद जमील सहित कई मुहर्रम के लाइसेंसधारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और पर्व को शांति व भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User