सुगौली : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की समीक्षा बैठक संपन्न
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बैनर तले प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजदेव पासवान ने की, जबकि मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष लोजपा रामविलास प्रखंड अध्यक्ष अजीत पासवान ने किया। बैठक में जिला प्रभारी आलोक ......
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली, पू.च: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बैनर तले प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजदेव पासवान ने की, जबकि मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष लोजपा रामविलास प्रखंड अध्यक्ष अजीत पासवान ने किया। बैठक में जिला प्रभारी आलोक श्रीवास्तव, जिला महासचिव दशरथ एवं युवा जिला अध्यक्ष मनप्रीत ठाकुर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ पूर्व समिति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंड प्रकोष्ठ अध्यक्षों को प्रभार और चिट्ठी देकर सम्मानित किया गया। संसदीय बोर्ड अध्यक्ष: उमेश भारती,पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदूमन झा,व्यवसायिक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष संतोष सर्राफ,लेबर सेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमलेश झा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ताहिर हुसैन साथ ही मौके पर प्रधान महासचिव रमेश सर्राफ,सचिव टिंकू मिश्रा,शिवम तिवारी,नगर अध्यक्ष आदित्य कुशवाहा,दिलिप पासवान,रंजन पासवान एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)