सुगौली : मुख्यमंत्री ने दी बिहारवासियों को सौगात, अब हर महीने 125 यूनिट तक फ्री बिजली
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत देते हुए हर महीने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। मंगलवार को नगर के नंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण फैसले का लाइव प्रसारण कि.......
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली,पू.च: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत देते हुए हर महीने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। मंगलवार को नगर के नंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण फैसले का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में नगरवासियों ने देखा और सुना। कार्यक्रम में रक्सौल एसडीओ सुनील रंजन, सहायक आशीष आनंद, संजय मेघा, मुन्ना अनवर, चुन्नू कुमार, सहायक राजीव रंजन, विवेक कुमार, शत्रुघ्न के अलावा अंचलाधिकारी कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह सहित नगर के भारी संख्या में विद्युत उपभोक्ता मौजूद थे। गौरतलब है कि इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सह समाजसेवी भाई अली हसन भी उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों के हित में काम किया है। उन्होंने न केवल बिजली बल्कि पेंशन,रसोइया,आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका सहित कई वर्गों के लिए जन-कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं,जिससे लोगों को बड़ी राहत और सहूलियत मिली है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार हर नागरिक को सुविधाजनक और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना से लाखों उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और बिजली बिल का बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)