घोड़ासहन : संजय जायसवाल के किराए के घर में फंदे से लटकी मनीषा कांड मामले में परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार, मामले में एक गिरफ्तार

चम्पारण टुडे/ घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण  घोड़ासहन थाना क्षेत्र के वीरता रोड सार्वजनिक धर्मशाला के नजदीक किराए के मकान में काम करने वाली मनीषा कांड में मृतका के परिजनों के द्वारा एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गयी है। दिए आवेदन में परिजन के द्वारा बताया गया है कि उनके पुत्री की हत्या कर पंखे से लटका दिया गया, ताकि आत्महत्या का रूप.........

Aug 15, 2025 - 00:02
Updated: 9 months ago
0 313
घोड़ासहन : संजय जायसवाल के किराए के घर में फंदे से लटकी मनीषा कांड मामले में परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार, मामले में एक गिरफ्तार
घोड़ासहन : संजय जायसवाल के किराए के घर में फंदे से लटकी मनीषा कांड मामले में परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार, मामले में एक गिरफ्तार

चम्पारण टुडे/ घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण 
घोड़ासहन थाना क्षेत्र के वीरता रोड सार्वजनिक धर्मशाला के नजदीक किराए के मकान में काम करने वाली मनीषा कांड में मृतका के परिजनों के द्वारा एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गयी है। दिए आवेदन में परिजन के द्वारा बताया गया है कि उनके पुत्री की हत्या कर पंखे से लटका दिया गया, ताकि आत्महत्या का रूप दिया जा सके। 

इस घोड़ासहन थाना कांड संख्या 211 में नामित लोगो के द्वारा मुकदमा उठा लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है। मुकदमा नहीं उठाने पर जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। वही घोड़ासहन थाना से समुचित सहयोग नहीं मिलने के कारण नामित लोगो द्वारा दबंगता पूर्वक व्यवहार करने की बात भी आवेदन में बताया गया है। 

ईधर घोड़ासहन पुलिस ने मामले में कार्यवाई करते एक अनामित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की पहचान झरौखर थाना क्षेत्र के कवैया निवासी शम्भू पटेल के पुत्र शंकर कुमार के रूप में बताया गया है। 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिकरहना के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनिकी व मानवीय अनुसंधानों में पाया गया कि मनीषा ने आत्महत्या से पूर्व अंतिम बार शंकर से बात की थी। जाँच में यह बात भी सामने आया कि मृतका मनीषा कुमारी और शंकर कुमार के बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस अब उनके रिश्ते और घटना की स्थिति की सारी बारीकियों पर गहराई से पड़ताल कर रही है।

प्रेमी युवक के गिरफ़्तारी व पुलिस के आगे के अनुसन्धान से घटना के अन्य पहलु को सामने लाने में सहयोग मिलने की उम्मीद है। पुलिस घटना के कारणों के बहुत करीब है। उम्मीद लगाया जा रहा है कि हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप दिया गया या फिर मृतका ने आत्महत्या की। इस गिरफ़्तारी से लोगो में न्याय की उम्मीद जगी है।   

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User