सुगौली: बड़ी कार्रवाई: पांच आरोपी गिरफ्तार, विदेशी शराब, पॉक्सो और पुराने शराब कांड के मामले में की गई कार्रवाई
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: स्थानीय थाना पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई में विदेशी शराब,पुराने शराब कांड,पॉक्सो एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली, पू.च: स्थानीय थाना पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई में विदेशी शराब,पुराने शराब कांड,पॉक्सो एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित आरोपी शामिल हैं।
थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर के बेलैईठ में छापेमारी की गई। इस दौरान 4.5 लीटर विदेशी शराब के साथ नीतीश यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया। शराब तस्करी को लेकर पुलिस की यह कार्रवाई नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी क्रम में पुलिस ने पुराने शराब कांड में संलिप्त दो आरोपियों संजीव सहनी और रामप्रवेश सहनी को थाना क्षेत्र के भेडियारी से पकड़ा। ये दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। इसके अलावा पुलिस ने एक ऐसे अभियुक्त को भी दबोचा,जो पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित था। उसकी पहचान अरुण सहनी के रूप में हुई है। पॉक्सो जैसे संवेदनशील मामले में गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है।
साथ ही 128 बीएन एसएस में ग्राम निमूई पवरिया टोला निवासी मोहम्मद साकिर को गिरफ्तार किया। यह आरोपी भी पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)