सुगौली:श्री दुर्गा पूजा समिति की सामूहिक बैठक सम्पन्न, 2025 में भी पूर्व पदाधिकारी रहेंगे अपने पद पर

अमरुल आलम की रिपोर्ट  सुगौली, पू.च: श्री दुर्गा पूजा समिति की सामूहिक बैठक बुधवार को संध्या श्री राधा-कृष्ण ठाकुरवाड़ी मठ के प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सभी सदस्य, पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सौहार्दपूर्ण माहौल में किया गया और कई अहम ......

Aug 14, 2025 - 08:20
Updated: 9 months ago
0 4
सुगौली:श्री दुर्गा पूजा समिति की सामूहिक बैठक सम्पन्न, 2025 में भी पूर्व पदाधिकारी रहेंगे अपने पद पर

अमरुल आलम की रिपोर्ट 

सुगौली, पू.च: श्री दुर्गा पूजा समिति की सामूहिक बैठक बुधवार को संध्या श्री राधा-कृष्ण ठाकुरवाड़ी मठ के प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सभी सदस्य, पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सौहार्दपूर्ण माहौल में किया गया और कई अहम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

बैठक में यह तय किया गया कि दुर्गा पूजा समिति 2025 में भी 2024 में गठित पूर्व कमिटी के सभी पदाधिकारी अपने-अपने पद पर बने रहेंगे। अध्यक्ष पद पर प्रियांशु सर्राफ और सचिव पद पर अंकुर चौधरी यथावत रहेंगे। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में नारायण प्रसाद, अनुप सर्राफ,अरुण गुप्ता,शैलेन्द्र गुप्ता और आकाश सर्राफ का चयन हुआ। सहसचिव के रूप में अनुप अग्रवाल और सुबोध चौधरी कार्य करेंगे। कोषाध्यक्ष पद पर संदीप अग्रवाल,नवीन कुमार और रंजीत सर्राफ की जिम्मेदारी तय हुई। मेला प्रभारी के रूप में बेचू साह, अजय गुप्ता, रोहित सिंह,पवन सहनी और साहेब सर्राफ को दायित्व सौंपा गया। सुरक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी दिलीप पासवान,कुंदन कुमार और रंजीत कुमार निभाएंगे।

 इसके अलावा सजावट प्रभारी के रूप में कुंदन कसेरा, सूरज कुमार और सागर खंडेलवाल को जिम्मेदारी दी गई, जबकि मंडप प्रभारी मनोज कसेरा होंगे। मीडिया प्रमुख का दायित्व प्रिंस कुमार बरनवाल और पंचम कुमार को सौंपा गया। बैठक में महंत मनीष दास,हरिशंकर प्रसाद,प्रदीप सर्राफ,विजय सर्राफ, सत्यनारायण अग्रवाल,बजरंगी सर्राफ,विजय नायक, लक्ष्मण मोदी, मनोज गुप्ता,प्रभात कसेरा,कृष्णा कसेरा, अशोक सोनी,अजूबा कुमार और लालजी साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष भी भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से पूजा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ बाहर से आने वाले भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User