पुलिस टीम एवं एसएसबी ने किया सीमा का निरीक्षण

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  1

रक्सौल।अनिल कुमार। मंगलवार को नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा सीमा का निरीक्षण किया गया। इंस्पेक्टर श्री कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के जवानो ने भी सीमा के पंटोका इलाके में सघन गस्ती की। इस दौरान हरैया ओपी प्रभारी ध्रुव नारायण प्रसाद भी मौजूद थे।

भारत-नेपाल पीलर संख्या 393 के पास पहुंचने के बाद थानाध्यक्ष श्री कुमार के साथ एसएसबी के जवानो ने बॉर्डर पर गस्ती की। इस दौरान मौके पर मौजूद एसएसबी व राज्य पुलिस के जवानो को थानाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सीमा पर नियमित गस्ती के दौरान इस बात का ख्याल रखना है कि नेपाल की खुली सीमा का लाभ लेकर कोई भी व्यक्ति सीमा में प्रवेश न कर सके।

पंटोका का निरीक्षण करने के बाद इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ अहिरवा टोला, सिवान टोला, इस्लामपुर होते हुए महदेवा तक की सीमा का निरीक्षण किया। सीमा सील होने के बाद इसकी निगरानी के लिए सीमा पर गृह रक्षा वाहिनी के जवानो की भी तैनाती है जो कि एसएसबी के साथ समन्वय कर गस्ती कर रहे है। मौके पर एसएसबी के एएसआई किशन लाल सहित अन्य मौजूद थे।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0