नगर के मेन रोड स्थित प्रिंस मेडिकल नामक दुकान में छापेमारी की गई नशीली दवा की गई जप्त

Mar 30, 2025 - 11:27
 0  1

विक्की कुमार सिंह।
बैरगनिया (सीतामढ़ी)। मेडिकल टीम व स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर नशीली एवं नकली दवा बेचने के आरोप में नगर के एक मेडिकल स्टोर को सील कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अब्दुल वहाब ने बताया कि लॉक डाउन के मद्देनजर गश्ती पर निकले थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा एवं कार्यपालक पदाधिकारी शशि भूषण मिश्रा ने जब एक युवक को अनावश्यक घूमते देखा तो पूछने पर युवक ने बताया कि वह कोरेक्स नशा पदार्थ पीने का आदी हो चुका है । इससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गया है। उसने बताया कि वह बराबर मेन रोड स्थित प्रिंस मेडिकल की दुकान से नशीली दवा खरीद कर सेवन करता है।
 यह बात सुनकर थानाध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रिंस मेडिकल दुकान के बारे में सूचना दीया। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र के डॉ अभय कुमार ने अधिकारियों के साथ छापेमारी कर 57 पीस बरामद प्रतिबंधित कफ सिरप दवा जब्त कर हॉस्पिटल ले गए और प्रिंस मेडिकल स्टोर्स को सील कर दिया गया है। बताया गया है कि जब्त दवा नशीली और नकली है या असली फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इसका खुलासा हो सकेंगा। वहीं पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ भी की जा रही है युवक की पहचान नगर के पाठक टोला वार्ड नंबर 13  निवासी दीपक दास के रूप में की गई है। जप्त की गई नशीली दवा में फेन्साडिल 100 एम एल की 21 पीस , कफ स्ट्रील  15 पीस, कोरेक्स 50ml की 3 पीस, 100ml की 15 , व वॉल रेक्स 100ml की तीन पीस शामिल है। जिसकी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0