रामगढ़वा : 18 जूलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न
चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी आगमन को लेकर शुक्रवार को रामगढ़वा स्थित प्रकाश मैरेज हॉल में भाजपा पूर्वी व पश्चिमी मंडल की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा रामगढ़वा पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह.........
चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी आगमन को लेकर शुक्रवार को रामगढ़वा स्थित प्रकाश मैरेज हॉल में भाजपा पूर्वी व पश्चिमी मंडल की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा रामगढ़वा पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बिहार प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं बेतिया सांसद डॉ. संजय जयसवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री जीवेश राम उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री जयसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 18 जुलाई 2025, दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे मोतिहारी के गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति भी सुनिश्चित है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करें और बिहार के विकास में सहभागी बनें। बैठक के उपरांत उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के बीच आमंत्रण पत्रों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी, पूर्व एम.एल.सी. बबलू गुप्ता, वरिष्ठ नेता रामगोपाल खंडेलवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकुल सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा, महामंत्री राम एकबाल प्रसाद, जिला मंत्री पुष्पेन्द्र तिवारी, मंडल महामंत्री मुन्नू पाठक, मनोज साह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, प्रमोद सिंह, रवि यादव, पंचायत अध्यक्ष ध्रुप प्रसाद, रामपुकार ठाकुर, अश्विनी झा, रविन्द्र सिंह, सुरेंद्र यादव, मुन्नू सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
2
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1