रामगढ़वा। 12 विधानसभा के बीएलओ की दिल्ली में होगी दो दिवसीय प्रशिक्षण
चम्पारण टूडे, मोतिहारी। अवर सचिव निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के पत्रांक 1476 के द्बारा प्राप्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त निर्देश के आलोक में प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक-एक मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) हेतू दिनांक 30 अप्रैल से 01 मई 2025 को llDEM DIWARKA नई दिल्ली में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। जिसमें पूर्वी चम्पारण जिला के 12 बीएलओ भाग लेगें। उक्त जानकारी सुगौली विधानसभा......
चम्पारण टूडे, मोतिहारी। अवर सचिव निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के पत्रांक 1476 के द्बारा प्राप्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त निर्देश के आलोक में प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक-एक मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) हेतू दिनांक 30 अप्रैल से 01 मई 2025 को llDEM DIWARKA नई दिल्ली में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। जिसमें पूर्वी चम्पारण जिला के 12 बीएलओ भाग लेगें। उक्त जानकारी सुगौली विधानसभा के दो दिवसीय प्रशिक्षण बीएलओ नसीम अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण बीएलओ रक्सौल विधानसभा से रामनारायण कुमार, सुगौली से नसीम अहमद, नरकटिया से आदित्य कुमार, मोतिहारी से अरविंद तिवारी हरसिद्धि से अभिषेक कुमार, गोविंदगंज से आशुतोष कुमार, चिरैया से धीरज कुमार, ढाका से नितेश कुमार राय,कल्याणपुर से अब्दुल मन्नान,पीपरा से तारकेश्वर दूबे,मधुबन से आलोक कुमार, केसरिया से रविरंजन कुमार हैं। वही अवर निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद वर्मा ने सभी मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठाकर रवाना कर शुभकामनाएं दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0