सीतामढ़ी :- मंडल क्षेत्र के सीतामढी रेलवे स्टेशन पर पहली बार लाल गाड़ी से किया गया टिकट चेकिंग

Apr 28, 2025 - 06:56
 0  17
सीतामढ़ी :- मंडल क्षेत्र के सीतामढी रेलवे स्टेशन पर पहली बार लाल गाड़ी से किया गया टिकट चेकिंग

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी :- समस्तीपुर मंडल के सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर पहली बार विशेष टिकट चेकिंग अभियान हेतु लाल गाड़ी का उपयोग किया गया। विदित हो कि बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित एवं टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष टिकट जाँच अभियान चलयी जा रही है। इस उद्देश्य से एक विशेष गाड़ी तैयार की गयी है। जिसे लाल गाड़ी का नाम दिया गया है। यह विशेष टिकट जाँच अभियान एसीएम राजेश कुमार एवं सीओएस अर्जुन कुमार बैठा के नेतृत्व किया गया। इस दौरान रेलखंड से गुजरने वाले मेल एक्सपेस एवं सवारी गाड़ी में बिना टिकट बिना उचित टिकट के यात्रा करते पाए गये व्यक्तियों से निर्धारित बतौर जुर्माना की वसूली की गयी। इसके परिणामस्वरूप सीतामढी रेलवे स्टेशन पर चलाए गए चेकिंग अभियान में कुल बिना टिकट कुल 287 लोगो को पकड़ा गया, जिससे बतौर जुर्माना 55,5850/- रुपए की वसूली को गई। इस दौरान वैसे यात्रियों की होश ठिकाने रहा, जो अक्सर बिना टिकट यात्रा करते थे।

चेकिंग अभियान में मौजूद कर्मी :-

इस दौरान विशेष टिकट जांच अभियान में अशरफ अली अंसारी (प्रभारी) मुख्य टिकट चल निरीक्षक, चन्द्रशेखर कुमार- टीटीआई , अशोक कुमार -टीटीआई, दीपक कुमार टीई , अरविन्द कुन राय -टीई, रंजीत कुमार टीई के साथ राजकीय रेल थानाध्यक्ष किंग कुंदन सिंह के साथ रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार झा सहित जिला पुलिस मुख्यालय से पहुंचे एचएवी 25 सुरेन्द्र सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, रविश कुमार यादव, विजय कुमार, शिवजी पासवान, पवन कु० पासवान, कृष्ण कु० पाण्डेय, म०सि 523 लवली कुमारी, 803 प्रिति कुमारी, 787 प्रियंका कुमारी, 839 लक्ष्मी कुमारी की सहभागिता रही।

इस दौरान टिकट जाँच कर्मचारियों एवं आरपीएफ, जीआरपी, के अलावा पुलिस अधीक्षक सीतामढी द्वारा भेजे गए पुलिस टीम इस चेकिंग अभियान में शिरकत की। टीम को इस विशेष गाड़ी में प्रतिनियुक्त किया गया है, जो मंडल के किसी भी रेल खंड के छोटे-छोटे स्टेशनों पर जाकर उस रेल खंड से गुजरने वाले मेल एक्सप्रेस/ सवारी गाड़ियों में बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गये व्यक्तियों से नियमानुसार प्रभार की वसूली सुनिश्चित करते हैं। इसी क्रम में रविवार को मंडल के दरभंगा – रक्सौल रेल खंड के सीतामढ़ी जंक्शन स्टेशन पर लाल गाड़ी के प्रयोग से विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0