रामगढ़वा : चम्पारण के लाल धीरज कुमार बने लेफ्टिनेंट, सम्मान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

पूर्वी चम्पारण/रामगढ़वा। प्रखंड क्षेत्र के भलुवहिया गांव के पुत्र धीरज कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे चम्पारण को गौरवान्वित किया है। धीरज कुमार, भलुवहिया निवासी सुनिल प्रसाद के पुत्र हैं। गांव के ही अनिल कुमार ने बताया.......

Sep 08, 2025 - 18:32
Updated: 8 months ago
0 159
रामगढ़वा : चम्पारण के लाल धीरज कुमार बने लेफ्टिनेंट, सम्मान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

पूर्वी चम्पारण/रामगढ़वा। प्रखंड क्षेत्र के भलुवहिया गांव के पुत्र धीरज कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे चम्पारण को गौरवान्वित किया है। धीरज कुमार, भलुवहिया निवासी सुनिल प्रसाद के पुत्र हैं।

गांव के ही अनिल कुमार ने बताया कि उनके भतीजे धीरज कुमार ने कठिन संघर्ष और परिश्रम के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। उनके पदोन्नति की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद धीरज कुमार जब गृह आगमन पर पहुंचे तो ग्रामीणों और समाज बंधुओं ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर भव्य सम्मान दिया। इस अवसर पर सुगौली और रामगढ़वा बाजार में भी उनका स्वागत हुआ। वहीं, रामगढ़वा में चार किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

धीरज कुमार ने अपने सम्मान से अभिभूत होकर सभी शुभचिंतकों और समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंदिरों में जाकर भगवान का आशीर्वाद भी लिया।

सम्मान समारोह में समाज जिला सचिव कवल प्रसाद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद, संरक्षक मोहन प्रसाद, मुखिया धीरज गुप्ता, सरपंच लालमोहन प्रसाद सहित अनेक गणमान्य लोग और समाजसेवी उपस्थित रहे।

लेफ्टिनेंट धीरज कुमार कानू समाज से आते हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल समाज के लिए बल्कि पूरे चम्पारण जिले के लिए गर्व की बात है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 1

Comments (0)

User