शिकारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 पीस नेपाली कस्तूरी शराब के साथ दो गिरफ्तार
चम्पारण टुडे /शिकारगंज /पूर्वी चम्पारण। शिकारगंज। स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 पीस नेपाली कस्तूरी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेश साह पिता चंदेश्वर साह एवं चंदेश्वर साह पिता स्व. रामब्रिज साह, दोनों ग्राम अम्बारिया, थाना.......
चम्पारण टुडे /शिकारगंज /पूर्वी चम्पारण।
शिकारगंज। स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 पीस नेपाली कस्तूरी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेश साह पिता चंदेश्वर साह एवं चंदेश्वर साह पिता स्व. रामब्रिज साह, दोनों ग्राम अम्बारिया, थाना शिकारगंज निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पास से नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की गई। पकड़े गए शराब को जब्त कर थाना परिसर लाया गया है तथा दोनों अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सीमावर्ती इलाके में लगातार गश्त बढ़ाई जा रही है ताकि नेपाल से होने वाली शराब की अवैध तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम से क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगेगी और सामाजिक माहौल बेहतर होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0