रामगढ़वा। जिला पुलिस अधीक्षक ने रामगढ़वा थाना को किया औचक निरीक्षण व जांच

Sep 10, 2025 - 21:42
Updated: 8 months ago
0 12
रामगढ़वा। जिला पुलिस अधीक्षक ने रामगढ़वा थाना को किया औचक निरीक्षण व जांच

चम्पारण टूडे, मोतिहारी।
मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को रामगढ़वा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेख, दैनिक पंजी व एफआईआर रजिस्टर की गहन जांच की।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाने में लंबित पड़े सभी एसआर मामलों की समीक्षा की और उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से मादक पदार्थों की तस्करी, हत्या और पुलिस पर हमले से जुड़े मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने पर जोर दिया। साथ ही मादक पदार्थों की जब्ती और अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

आगामी विधानसभा चुनाव और दुर्गा पूजा को देखते हुए एसपी ने संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त बढ़ाने के आदेश दिए। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव की सराहना भी की।

एसपी ने थाना प्रभारी को पुराने मामलों की जल्द सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन गश्त करने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह, अपर प्रभारी सुमित कुमार, एसआई अजीत कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, रामेश्वर राम सहित पुलिस बल व चौकीदार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User