रामगढ़वा। तिलावे नदी व छठ घाट की गंदगी साफ-सफाई से जनता में आई खुशी,अबकी बार नये प्रत्याशी का वोट

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा। रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत सुगौली विधानसभा क्षेत्र की तिलावे नदी और छठ घाट की सफाई इन दिनों सुर्खियों में है। वर्षों से गंदगी और कचरे की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने जब नदी......

Sep 11, 2025 - 17:24
Updated: 8 months ago
0 44
रामगढ़वा। तिलावे नदी व छठ घाट की गंदगी साफ-सफाई से जनता में आई खुशी,अबकी बार नये प्रत्याशी का वोट

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा।
रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत सुगौली विधानसभा क्षेत्र की तिलावे नदी और छठ घाट की सफाई इन दिनों सुर्खियों में है। वर्षों से गंदगी और कचरे की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने जब नदी और घाट की सफाई देखी तो खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पहल सराहनीय है।

ग्रामीणों का कहना है कि तिलावे नदी ही मुख्य मार्ग है, जो रामगढ़वा रेलवे स्टेशन, प्रखंड कार्यालय, हाई स्कूल और कई पंचायतों से होकर गुजरती है। इस मार्ग से न केवल आम जनता बल्कि समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और भावी प्रत्याशी भी गुजरते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से गंदगी और दुर्गंध की समस्या से कोई ठोस पहल नहीं की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि कचरे की बदबू से आसपास के लोगों को सांस लेने में तकलीफ़ तक होती थी। कई बार जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से शिकायत की गई, लेकिन बात केवल आश्वासन तक ही सीमित रही।

इसी बीच गुरुवार को लोजपा (आर) के महासचिव एवं सुगौली विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडेय ने ग्रामीणों की मांग पर लेबर और जेसीबी मशीन लगाकर सफाई कार्य की शुरुआत करवाई।

लोहा पांडेय ने कहा, "धार्मिक स्थल और नदी-घाट की सफाई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की जिम्मेदारी है। हम तो केवल जनता के सेवक हैं। जनता की मांग पर तिलावे नदी और छठ घाट की सफाई करवाई गई है। यह परंपरा हमारे बुजुर्गों से मिली है कि जनता मालिक होती है और उनकी सेवा ही असली समाजसेवा है।"

ग्रामीणों ने इस पहल को सराहा और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे कार्यों से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होता रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User