सीतामढ़ी :-- भूदान आंदोलन के प्रणेता संत आचार्य विनोबा भावे की 130 वीं जयन्ती मनाई गई

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- जिला सर्वोदय मंडल,सीतामढी के तत्वावधान में स्वतंत्रताआन्दोलन के नेता तथा भूदान आंदोलन के प्रणेता संत आचार्य विनोबा भावे की 130 वीं जयन्ती खादी भण्डार प्रांगण में मनाई गई, जिसकी अध्यक्ष नन्दकिशोर मंडल द्वारा की गई।  विषय प्रवेश में सर्व सेवासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री.....

Sep 11, 2025 - 17:47
Sep 11, 2025 - 18:19
 0  5
सीतामढ़ी :-- भूदान आंदोलन के प्रणेता संत आचार्य विनोबा भावे की 130 वीं जयन्ती मनाई गई

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- जिला सर्वोदय मंडल,सीतामढी के तत्वावधान में स्वतंत्रताआन्दोलन के नेता तथा भूदान आंदोलन के प्रणेता संत आचार्य विनोबा भावे की 130 वीं जयन्ती खादी भण्डार प्रांगण में मनाई गई, जिसकी अध्यक्ष नन्दकिशोर मंडल द्वारा की गई। 

विषय प्रवेश में सर्व सेवासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री डा.आनंद किशोर ने कहा कि विनोबा भावे सत्य,अहिंसा, प्रेम करुणा से ओतप्रोत अहिंसक क्रांति के अग्रदूत,प्रमुख गांधीवादी नेता,भूमि सुधार,सामाजिक न्याय,सामुदायिक एकता को आगे बढाते हुए,1916से 1979 तक लगातार देश सेवा में लगे रहे।14वर्षों में 8हजार कि मी की पदयात्रा कर 47.64लाख एकड भूमि भूदान में तथा 3932 गांव ग्रामदान में प्राप्त किया।गांधी जी के निधन के बाद राष्ट्रीय आन्दोलन के सभी राष्ट्रीय नेताओ के साथ सेवाग्राम में सर्व सेवासंघ तथा सर्वोदय समाज की स्थापना कर गाधी विचार,सर्वोदय दर्शन अहिंसा तथा प्रेम के प्रयोग को आगे बढाया।

सर्वोदय मंडल के मंत्री रामप्रमोद मिश्र ने विनोबा जी के आश्रम जीवन तथा गीताई के लेखन तथा प्रवचन की चर्चा की। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव विजय शुक्ला ने कहा कि विनोबा के रचनात्मक आन्दोलन को बढाने की जरुरत है।डा शशिरंजन ने विनोबा के जय जगत,शांति सेना तथा सर्वोदय पत्र की चर्चा की।

सरपंच तथा सर्वोदयी अमरेन्द्र राय ने विनोबा तथा उनके रचनात्मक कार्यों के लिए पदयात्रा चलाने की जरूरत बताई। वरिष्ठ सर्वोदयी शशिधर शर्मा ने विनोबा के रास्ते देश तथा राजनीति की गंदगी को दूर करने का अभियान चलाने पर वल दिया। मौके पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष जलंधर यदुबंशी ने विनोबा के आदर्शों पर चलने को हीं सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

खादी ग्रामोद्योग संघ के मंत्री सुरेश प्रसाद ने विनोबा के खादी -चर्खा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन के रोजगार वृद्धि अभियान पर प्रकाश डाला। मौके पर चन्द्रदेव मंडल,अबधेश यादव,अश्विनी कुमार मिश्र,उपेन्द्र आर्य,मदनमोहन ठाकुर,अशोक कुमार निराला, जगदीश साह,चन्देश्वर प्रसाद,निरंजन कुमार नीरज तथा सुशील पासवान ने भी संत विनोबा के जीवन पर प्रकाश डाला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0