सीतामढ़ी :- भारी मात्रा में गांजा के साथ एक महिला एक पुरुष तस्कर गिरफ्तार,जेल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो, सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- जिले के भुतही पुलिस ने गुरुवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए परसा मोड़ एनएच-22 से 21.640 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस सिलसिले में एक महिला समेत दो तस्करों को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। थानाध्यक्ष चन्द्रगुप्त कु.....

Sep 11, 2025 - 17:55
Updated: 9 months ago
0 4
सीतामढ़ी :- भारी मात्रा में गांजा के साथ एक महिला एक पुरुष तस्कर गिरफ्तार,जेल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,

सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- जिले के भुतही पुलिस ने गुरुवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए परसा मोड़ एनएच-22 से 21.640 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस सिलसिले में एक महिला समेत दो तस्करों को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। थानाध्यक्ष चन्द्रगुप्त कुमार ने बताया कि वे अपने दल-बल के साथ गश्ती एवं वाहन जांच पर निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि परसा मोड़ पर दो संदिग्ध काले रंग के बैग लिए खड़े हैं। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन खदेड़कर पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के लालबंदी दरबार निवासी जगिया देवी (48 वर्ष), पति मनिदास सदा एवं विनेक कुमार (21 वर्ष), पिता मनिदास सदा के रूप में हुई।जगिया देवी के बैग से 10.960 किलोग्राम गांजा, वहीं विनेक कुमार के बैग से 10.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों के पास से कुल 21.640 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20/22 (B) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User