रामगढ़वा : बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन मवेशी झुलसे, कपड़े समेत सामान जलकर राख

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।  प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा मलाही टोली में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से पूर्व सरपंच राजा सहनी के आवास में आग लग गई। घटना इतनी अचानक हुई कि घर में उपस्थित लोग संभल भी नहीं पाए और देखते ही देखते आग ने घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लि.......

Dec 06, 2025 - 17:45
Updated: 7 months ago
0 21
रामगढ़वा : बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन मवेशी झुलसे, कपड़े समेत सामान जलकर राख

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 
प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा मलाही टोली में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से पूर्व सरपंच राजा सहनी के आवास में आग लग गई। घटना इतनी अचानक हुई कि घर में उपस्थित लोग संभल भी नहीं पाए और देखते ही देखते आग ने घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

मवेशी झुलसे, कपड़े और घरेलू सामान राख :-
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण उठी चिंगारी ने तुरंत आग का रूप ले लिया। इसी दौरान घर के पास बाड़े में बंधे दो से तीन मवेशी झुलस गए, जबकि घर में रखे कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गए। नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है।

बिजली दो घंटे बाधित, ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी घटना :-
घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे लगभग दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन उसके पहुँचने से पहले ही ग्रामीणों ने आनन-फानन में बाल्टी और पाइप के सहारे आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो आस-पास के कई घर प्रभावित हो सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों में दहशत, प्रशासन घटना की जांच में जुटा :-
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षति का विवरण दर्ज किया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पुरानी और जर्जर लाइनों की तत्काल मरम्मत करायी जाए ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User