रामगढ़वा। पांच दिवसीय श्री गणेश पूजा को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई सैकड़ों कलश शोभायात्रा, प्रतिदिन चलेगा मूवी कार्यक्रम
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 04 स्थित दही बाजार परिसर में हर साल की भांति इस वर्ष भी एकता श्री गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी महापर्व का आयोजन धूमधाम से शुरू हो गया। बुधवार को पंडित आचार्य विका......
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)।
प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 04 स्थित दही बाजार परिसर में हर साल की भांति इस वर्ष भी एकता श्री गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी महापर्व का आयोजन धूमधाम से शुरू हो गया।
बुधवार को पंडित आचार्य विकास मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणपति बाबा की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इसके उपरांत हजारों श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में घोड़ा, सजीव झांकियां, वाहन सवारी और मधुर संगीत के साथ भक्त झूमते-गाते हुए “गणपति बप्पा मोरेया” के जयकारे लगाते रहे।
यात्रा मार्ग में काली मंदिर, गोला रोड, शंकर मंदिर व रामजानकी मंदिर परिसर के समीप श्रद्धालुओं ने पदयात्रियों के बीच शरबत व फल वितरण किया। नदी तट पर भक्तों ने जलभरी कर पूजा स्थल पर शांतिपूर्ण वातावरण में विधिवत पूजा संपन्न की। इस दौरान समिति कार्यकर्ताओं की देखरेख और पुलिस सुरक्षा के बीच भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
पांच दिवसीय भक्ति महोत्सव
समिति के मंत्री रवि कुमार ने बताया कि श्री गणेश पूजा की परंपरा रामगढ़वा की पावन धरती पर वर्षों से चली आ रही है। पूजा अवधि में प्रतिदिन सुबह-शाम भव्य आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूजा पंडाल में एक हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम का उद्घाटन सुगौली विधायक ई. शशिभूषण सिंह, प्रमुख पति विशाल गुप्ता, पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद एवं अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आज का महाप्रसाद रामगढ़वा निवासी एवं सुगौली विधानसभा क्षेत्र-11 से भावी प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह के सौजन्य से आयोजित हुआ।
पांच दिवसीय उत्सव के उपरांत 1 सितम्बर की दोपहर सौहार्दपूर्ण माहौल में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
2007 से लगातार जारी परंपरा
प्रखंड व्यवसायी संघ अध्यक्ष प्रभु प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2007 से एकता श्री गणेशोत्सव पूजा समिति द्वारा इस आयोजन की शुरुआत की गई थी, जो हर साल और भी भव्य रूप में होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि गणेश भगवान की कृपा से यह धार्मिक उत्सव निरंतर चलता रहे, यही हमारी कामना है।
आयोजन समिति
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गुड्डू कुमार (रेल ब्रांड), उपाध्यक्ष मिलन प्रसाद, सचिव ललन गुप्ता (लड्डू गोपाल), कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, गौरीशंकर प्रसाद, मंत्री रवि कुमार, संरक्षक अर्जुन प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, शंभू प्रसाद, कैशियर दीपू कुमार, लेखापाल गोल्डेन कुमार, कुलदीप कुमार, मेला प्रबंधक गुड्डू कुमार, मौसम कुमार, शुभम कुमार, मुखिया देवानंद शर्मा, बबलू साह, शमशुल जोहा अंसारी, अजय प्रसाद, संजय प्रसाद, नारायण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0