सुगौली : दर्जनों से अधिक जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रक्सौल क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी साथियों ने प्रशांत किशोर से भेंट कर जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर जो मंगलवार को बेतिया सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे। उन्होंने सभी नए साथियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे सुभाष कुशवाहा प्रदेश महासचिव,राधेश्याम यादव जिलाध्यक्ष पूर्वी चंपारण, पप्पू मिश्रा जिला महासचिव पूर्वी चंपारण,अजय झा,वरिष्ठ नेता। वही जन सुराज परिवार से जुड़े प्रमुख सा.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली,पू.च: प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रक्सौल क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी साथियों ने प्रशांत किशोर से भेंट कर जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर जो मंगलवार को बेतिया सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे। उन्होंने सभी नए साथियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे सुभाष कुशवाहा प्रदेश महासचिव,राधेश्याम यादव जिलाध्यक्ष पूर्वी चंपारण, पप्पू मिश्रा जिला महासचिव पूर्वी चंपारण,अजय झा,वरिष्ठ नेता। वही जन सुराज परिवार से जुड़े प्रमुख साथी डॉ. सौरव कुमार राव,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जदयू रक्सौल,शौकत अली पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष जदयू रक्सौल,इन्द्रजीत प्रसाद जिला महासचिव जदयू पूर्वी चंपारण,चिकाश कुमार प्रखंड अध्यक्ष युवा जदयू रक्सौल,अमरदेव प्रसाद पूर्व पंचायत अध्यक्ष जदयू नोनेयाडीह,सुनील पटेल पंचायत सचिव एवं पंचायत अध्यक्ष जोकीयारी,अनील कुमार यादव पूर्व प्रखंड महासचिव जदयू रक्सौल,अजय कुमार प्रखंड अध्यक्ष, जदयू रक्सौल,रामानन्द पटेल जिला महासचिव जदयू पूर्वी चंपारण,ऐनुल अंसारी पूर्व पंचायत अध्यक्ष जदयू हरचदया सहित अन्य लोगों ने जनसुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आदित्य कुमार मिश्रा ने कहा आज का यह जुड़ाव जन सुराज पार्टी की बढ़ती ताक़त और जनता के विश्वास का प्रतीक है। प्रशांत किशोर की सोच और ईमानदारी ही बिहार की राजनीति में वास्तविक बदलाव ला सकती है। हम सब मिलकर बिहार को नई दिशा देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0