सुगौली : 14 सूत्री मांगों को लेकर लोकल कमिटी के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जनविरोधी है और यह जनता के साथ धोखा है। निर्वाचन आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभाव में आकर कार्य कर रहा है, जिससे बिहार चुनाव प्रभावित होंगे। इस पर हमें पैनी नजर रखते हुए विरोध दर्ज करना आवश्यक है। यह बातें माकपा के पूर्व राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं सुगौली के पूर्व विधायक कामरेड रामाश्रय सिंह ने सुगौली लोकल कमिटी के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय पर....
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली, पू.च: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जनविरोधी है और यह जनता के साथ धोखा है। निर्वाचन आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभाव में आकर कार्य कर रहा है, जिससे बिहार चुनाव प्रभावित होंगे। इस पर हमें पैनी नजर रखते हुए विरोध दर्ज करना आवश्यक है। यह बातें माकपा के पूर्व राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं सुगौली के पूर्व विधायक कामरेड रामाश्रय सिंह ने सुगौली लोकल कमिटी के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने जनता के ज्वलंत सवालों पर चर्चा करते हुए कहा कि जन आंदोलन को मजबूत करते हुए हर वक्त लड़ने के लिए तैयार रहना होगा,अन्यथा इस सरकार में जन समस्याओं से निजात नहीं मिल सकती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माकपा राज्य कमेटी सदस्य एवं पिपरा विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी कामरेड राज मंगल प्रसाद ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार आंख बंद कर आरएसएस का एजेंडा लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ₹1100 मासिक पेंशन की घोषणा भी माकपा के जन आंदोलन और विधायक की पहल का नतीजा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में एनडीए को सत्ता से बाहर करने की अपील की। वहीं माकपा जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बिहार सरकार को निकम्मा बताते हुए इसके खिलाफ जन आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कमिटी सदस्य एजाजुल हक ने तथा संचालन अंचल मंत्री धनंजय पुरी ने किया। धरना के अंत में 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन पदाधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश कुमार झा,समसुल हक अंसारी,शंभू शरण यादव,सुमंत कुमार,सुधीर कुमार श्रीवास्तव,मीर मोहम्मद,शंभू सिंह कुशवाहा,शेख जलालुद्दीन सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0