सुगौली : टायर व्यवसाई पर विक्षिप्त दरोगा का हमला, घायल खतरे से बाहर

अमरुल आलम की रिपोर्ट  सुगौली, पू.च: शहर के एनएच-28 पर स्थित एक टायर व्यवसाई पर मंगलवार की दोपहर एक विक्षिप्त व्यक्ति ने अचानक चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के धनही वार्ड संख्या-14 निवासी टायर व्यवसाई मो. रुस्तम आलम रोज की तरह अपनी दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। इसी दौरान उनके ही गांव का रहने वाला बादल ......

Aug 27, 2025 - 17:47
 0  1
सुगौली : टायर व्यवसाई पर विक्षिप्त दरोगा का हमला, घायल खतरे से बाहर

अमरुल आलम की रिपोर्ट 

सुगौली, पू.च: शहर के एनएच-28 पर स्थित एक टायर व्यवसाई पर मंगलवार की दोपहर एक विक्षिप्त व्यक्ति ने अचानक चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के धनही वार्ड संख्या-14 निवासी टायर व्यवसाई मो. रुस्तम आलम रोज की तरह अपनी दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। इसी दौरान उनके ही गांव का रहने वाला बादल कुमार अचानक दुकान पर आ पहुंचा और बिना किसी विवाद या बहस के सीधे चाकू से हमला कर दिया। हमले में रुस्तम आलम की पीठ पर गहरा जख्म हो गया और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना को देखते ही आस-पास मौजूद लोग दौड़ पड़े और हमलावर बादल कुमार को पकड़कर जमकर धुनाई की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल मो. रुस्तम आलम को आनन-फानन में सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भीड़ ने हमलावर को काबू में नहीं किया होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चाकू चलाने वाला बादल कुमार बिहार पुलिस में दरोगा है। मानसिक स्थिति खराब होने के कारण उसे विभाग ने पहले ही निलंबित कर दिया था। वह पिछले कुछ महीनों से अपने घर धनही में ही रह रहा था और अक्सर असामान्य व्यवहार करता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0