सुगौली : डीएम ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विद्यालय का डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण,दिए कई दिशानिर्देश 

अमरुल आलम की रिपोर्ट  सुगौली,पू.च: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अधिकारियों की टीम के साथ सुगौली मुख्यालय स्थित नन्द उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का डिस्पैच सेंटर के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के लिए भवन,कर्मियों के लिए बैठने और काम करने की जगह,वाह......

Aug 27, 2025 - 17:49
0 1
सुगौली : डीएम ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विद्यालय का डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण,दिए कई दिशानिर्देश 

अमरुल आलम की रिपोर्ट 

सुगौली,पू.च: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अधिकारियों की टीम के साथ सुगौली मुख्यालय स्थित नन्द उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का डिस्पैच सेंटर के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के लिए भवन,कर्मियों के लिए बैठने और काम करने की जगह,वाहनों को पार्क करने की जगह को देखा। साथ हीं विद्यालय परिसर में पेय जल की आपूर्ति, शौचालय और बिजली की व्यवस्था की जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने उपस्थित एसडीएम स्वेता भारती,स्थानीय अंचलाधिकारी कुंदन कुमार को विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सहित आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि सुगौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के आरओ से डिस्पैच सेंटर के बारे में पूरी जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि समय पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करा ली जायेगी।मौके पर मोतिहारी नगर परिषद के नगर आयुक्त सौरभ सुमन,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नाजिश परवीन सहित अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User