सुगौली: श्री गणेश पूजा महोत्सव के लिए भव्य कलश जल यात्रा का आयोजन
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू च: गणेश पूजा को लेकर बुधवार की सुबह भव्य जल यात्रा का आयोजन किया गया। जल यात्रा बाजार के राधा कृष्ण मठ से गोलंबर चौक,सुगौली गांव होते हुए सिकरहना नदी पहुंचा। बाजे-गाजे के साथ जल यात्रा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमे महंत बाबा मनीष दास,अशोक कुमार गुप्ता,अंकुर चौधरी,प्रशांत सर्राफ,पूर्व एमएलसी सतीश कुमार,मो इरशादुल्लाह उर्फ राजा भैया,मो साबिर,पंकज.....
इस प्रकार के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा और धार्मिक वातावरण मजबूत होता है।
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली,पू च: गणेश पूजा को लेकर बुधवार की सुबह भव्य जल यात्रा का आयोजन किया गया। जल यात्रा बाजार के राधा कृष्ण मठ से गोलंबर चौक,सुगौली गांव होते हुए सिकरहना नदी पहुंचा। बाजे-गाजे के साथ जल यात्रा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमे महंत बाबा मनीष दास,अशोक कुमार गुप्ता,अंकुर चौधरी,प्रशांत सर्राफ,पूर्व एमएलसी सतीश कुमार,मो इरशादुल्लाह उर्फ राजा भैया,मो साबिर,पंकज लोचन मिश्रा सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। जल यात्रा के दौरान थाना के एसआई जय प्रकाश सिंह,अनुराग राज के साथ पुलिस बल की पूरी व्यवस्था की गई थी। कलश में जल भरने के बाद लोग वापस मठ परिसर में पहुंचे।जहां विधिवत पूजा-अर्चना शुरू की गई।बाबा जय रामदास मठ मार्केट प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। परंपरा के अनुसार यह आयोजन 27 अगस्त की संध्या 7:00 बजे से प्रारंभ होगा और 1 सितंबर तक चलेगा।
इस दौरान मठ परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। वहीं गणेश उत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है। आयोजकों ने बताया कि पंडाल को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। साथ हीं भगवान गणेश की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार एवं भव्य स्थापना होगी। पूजा-अर्चना के अलावा भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्तिमय माहौल श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।आयोजन श्री श्री 108 जय रामदास और श्री श्री 108 महंत मनीष दास के नेतृत्व में हो रहा है। वही समिति के सदस्यों में मिथिलेश झा,गोविंद कुमार गुप्ता,आकाश कुमार,दीपेंद्र बरनवाल,उत्तम कुमार,नागेंद्र यादव,सूरज कुमार,अंकित कुमार,संतोष शराब,चंदन कुमार यादव,दिलीप कुमार,बंसी पटेल,राहुल कुमार यादव,शंकर पांडे,रोशन कुमार,रोहित कुमार,जितेंद्र कुमार,लक्ष्मण शर्मा,सूरज कुमार,सचिन कुमार,पंचम कुमार,संदीप प्रकाश समेत कई अन्य सक्रिय सदस्य मौजूद थे और वे आयोजन की सफलता को लेकर पूरी तरह से जुटे हुए हैं। स्थानीय श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा और धार्मिक वातावरण मजबूत होता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0