सीतामढ़ी :- 27 सितंबर से 15 नवंबर तक हावड़ा–रक्सौल–हावड़ा चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को होगी फायदा

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- त्योहारों का मौसम अभी भले ही एक - दो माह दूर हो, लेकिन रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए अभी से ही विशेष तैयारी शुरू कर दी है। दीपावली और छठ पर्व बिहार के सबसे बड़े त्योहारों में गिने जाते हैं। इन अवसरों पर देशभर में काम क......

Aug 28, 2025 - 10:48
Updated: 10 months ago
0 7
सीतामढ़ी :-  27 सितंबर से 15 नवंबर तक हावड़ा–रक्सौल–हावड़ा चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को होगी फायदा

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- त्योहारों का मौसम अभी भले ही एक - दो माह दूर हो, लेकिन रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए अभी से ही विशेष तैयारी शुरू कर दी है। दीपावली और छठ पर्व बिहार के सबसे बड़े त्योहारों में गिने जाते हैं। इन अवसरों पर देशभर में काम करने वाले लाखों कामगार हर हाल में अपने गांव-घर लौटते हैं। इस भीड़ भाड़ के समय नियमित ट्रेनों में सीट की भारी किल्लत हो जाती है। ऐसे में यात्रियों को सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक विशेष कदम उठाया है। रेलवे ने घोषणा की है कि हावड़ा से रक्सौल के लिए बरौनी, दरभंगा और सीतामढ़ी होकर दिवाली-छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

इसी कड़ी में रेलवे द्वारा जारी ई- रिलीज के अनुसार गाड़ी संख्या 03043/03044 हावड़ा–रक्सौल–हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 15 नवंबर तक यात्रियों को अपनी सेवा देगी। जो प्रत्येक शनिवार की रात 11 बजे हावड़ा से खुलेगी और अगले दिन अगले दिन रविवार को 06:40 बजे झाझा, 07:38 बजे किउल, 09:30 बजे बरौनी, 10:10 बजे दलसिंहसराय, 11:20 बजे समस्तीपुर, 12:40 बजे दरभंगा, 13:10 बजे कमतौल, 13:38 बजे जनकपुर रोड, 14:30 बजे सीतामढ़ी तथा 15:08 बजे बैरगनिया रूकते हुए शाम 4:15 मिनट पर रक्सौल पहुंचेगी।

वहीं, रक्सौल से यह ट्रेन 03044 बनकर 28 सितंबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को शाम के 5:45 मिनट पर खुलकर 18.35 बजे बैरगनिया, 19.25 बजे सीतामढ़ी, 20.05 जनकपुर रोड, 20.27 बजे कमतौल, 21.00 बजे दरभंगा, 22.10 बजे समस्तीपुर, 22.40 बजे दलसिंहसराय, 23.45 बजे बरौनी, अगले दिन 01.30 बजे किउल, 03.00 बजे झाझा रूकते हुए अगले दिन सुबह 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी। 

यात्रियों के लिए सुविधा :-

इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए द्वितीय श्रेणी एसी का एक कोच, तृतीय श्रेणी एसी के दो कोच, 9 शयनयान कोच, 4 जनरल कोच, एक जनरेटर और एक दिव्यांगजन कोच लगाया गया है। पूरी ट्रेन एलएचबी रैक से सुसज्जित होगी।

लाखों यात्रियों को होगा फायदा :--

इस पूजा स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगिनिया और रक्सौल स्टेशनों पर होगा। इससे इस रूट के लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा। खासकर नेपाल सीमा से सटे इलाकों के यात्रियों को भी घर आने में बड़ी सुविधा होगी। इस बारे में रेलवे द्वारा एक ई- रिलीज जारी कर जानकारी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User