सीतामढ़ी :- सुरसंड पुलिस ने भारी मात्रा में किया नेपाली शराब के साथ दो बाइक को किया जप्त, तस्कर भेजे गए जेल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(सुरसंड) :~ भारत नेपाल बार्डर के भिट्ठा पुलिस ने मेघपुर टावर चौक के समीप से 27 लीटर नेपाली सौफी शराब बरामद किया है, जो 90 पीस 300 एम एल की बंद बोतल में मौजूद थी। साथ में पूल से ने दो धंधेबाज़ को गिरफ्तार करने के साथ उसकी दोनों मोटरसाइ......

Aug 28, 2025 - 11:10
Aug 28, 2025 - 14:21
 0  10
सीतामढ़ी :- सुरसंड पुलिस ने भारी मात्रा में किया नेपाली शराब के साथ दो बाइक को किया जप्त, तस्कर भेजे गए जेल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(सुरसंड) :~ भारत नेपाल बार्डर के भिट्ठा पुलिस ने मेघपुर टावर चौक के समीप से 27 लीटर नेपाली सौफी शराब बरामद किया है, जो 90 पीस 300 एम एल की बंद बोतल में मौजूद थी। साथ में पूल से ने दो धंधेबाज़ को गिरफ्तार करने के साथ उसकी दोनों मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो शराब के धंधेबाज मोटरसाइकिल पर बोरी में रखकर शराब की तस्करी करने वाले हैं। सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए दोनों शराब के धंधेबाज को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया एवं तलाशी के दौरान पास से बरामद हुए जप्त किया गया है।

 

उक्त शराब के धंधेबाज की पहचान भिटठा थाना अंतर्गत मतौना गांव निवासी ज्योति नारायण मांझी के पुत्र रोहित कुमार व रामस्नेही मांझी के पुत्र रणधीर कुमार के रूप में की गई है। जप्त दोनों बाइक में मोटरसाइकिल ग्लैमर (बीआर 30ए जी/9139) है, जबकि एक बिना नंबर की बाइक को जप्त करने के साथ उक्त गिरफ्तार दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0