सुगौली : 76 पीस 8पीएम फ्रूटी अंग्रेजी शराब व बाइक सहित धंधेबाज हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमीर खान टोला से अंग्रेजी शराब के साथ एक को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह को .....
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली,पू.च: स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमीर खान टोला से अंग्रेजी शराब के साथ एक को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि शराब धंधेबाज शराब की खेप लेकर रक्सौल से सुगौली आ रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के जवान के साथ नप के अमीर खान टोला में छापेमारी की। जिसमे 76 पीस 8 पीएम फ्रूटी अंग्रेजी शराब बरामद की। धंधेबाज ने बाइक के डिक्की और सीट के नीचे अंग्रेजी शराब को छुपाकर रखा था। पुलिस ने धंधेबाज को हिरासत में ले लिया और शराब व बाइक को जब्त कर लिया।धंधेबाज की पहचान रामगढ़वा थाना के मुड़ला का मुकेश के रूप में की गई। थानाध्यक्ष ने बताया आवश्यक करवाई कर केस दर्ज कर धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस शराब धंधेबाज के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0