रामगढ़वा : थाना पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़वा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण):
रामगढ़वा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, रामगढ़वा थाना कांड संख्या 97/24, दिनांक 19 अप्रैल 2024, अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) एक्ट के तहत दर्ज मामले में अभियुक्त राजदेव महतो (उम्र लगभग 60 वर्ष), पिता स्वर्गीय खेदू महतो, निवासी सिसवनिया, को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में रामगढ़वा थाना कांड संख्या 498/25, हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त बागड़ खां उर्फ सलमगिर खां, निवासी सिंगासनी, थाना रामगढ़वा, जिला पूर्वी चंपारण को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0