रामगढ़वा : हत्या कांड के फरार आरोपी के घर कुर्की, पुलिस की सख्त कार्रवाई

रामगढ़वा थाना क्षेत्र में हत्या कांड के एक फरार नामजद अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की है।

Dec 14, 2025 - 19:11
Updated: 6 months ago
0 39
रामगढ़वा : हत्या कांड के फरार आरोपी के घर कुर्की, पुलिस की सख्त कार्रवाई

रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण):
रामगढ़वा थाना क्षेत्र में हत्या कांड के एक फरार नामजद अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की है।

अंचल पुलिस निरीक्षक, सुगौली के नेतृत्व में रामगढ़वा थाना पुलिस ने हत्या कांड के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त राजू यादव, पिता स्वर्गीय रामजी यादव, निवासी भैंसरा, थाना रामगढ़वा, जिला पूर्वी चंपारण के विरुद्ध यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था।

न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मौके पर सुगौली पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय के साथ रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार और पुलिस बल के जवान शामिल रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User