रक्सौल : रामगढ़वा में महाबीरी झंडा मेला शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न, ड्रोन से हुई निगरानी

चम्पारण टुडे/रामगढ़वा / पूर्वी चम्पारण।  रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को नागपंचमी के अवसर पर महाबीरी झंडा जुलूस, आखड़ा खेल और मेला हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी ......

Jul 30, 2025 - 07:00
Updated: 9 months ago
0 30
रक्सौल : रामगढ़वा में महाबीरी झंडा मेला शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न, ड्रोन से हुई निगरानी

चम्पारण टुडे/रामगढ़वा / पूर्वी चम्पारण। 
रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को नागपंचमी के अवसर पर महाबीरी झंडा जुलूस, आखड़ा खेल और मेला हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही थी, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुबह से ही बालाजी आखड़ा दल, श्रीशंकर मंदिर आखड़ा दल, पोखरा आखड़ा दल समेत कई गांवों से आए दलों ने पारंपरिक आखड़ा खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान जय श्रीराम, जय बजरंगबली और जय भोलेनाथ के जयघोषों से वातावरण गूंज उठा। जुलूस थाना चौक, गोला रोड, मस्जिद, सब्ज़ी बाजार होते हुए नवकठवा स्थित मेला परिसर तक पहुंचा। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने खुद गश्ती कर पूरे कार्यक्रम की निगरानी की।

प्रशासन रहा मुस्तैद, मेला रहा आकर्षण का केंद्र
अंतिम पड़ाव पर महाबीर मंदिर में झंडा चढ़ाया गया। मेला स्थल पर बच्चों के लिए झूले, खिलौने, मिठाई और पकवान की कई दुकानें सजी थीं, जिससे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। पूरे दिन कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

इस आयोजन की सफलता में बीडीओ राकेश कुमार सिंह, सुगौली इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष राजीव कुमार, प्रखंड प्रमुख पति विशाल गुप्ता, पूर्व प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव, पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति और सहयोगी दल
मौके पर थाना पीएसआई सुमित कुमार, अजीत सिंह, कृष्णा राय, किरण देवी, मुखिया देवानंद शर्मा, सरपंच मुन्ना कुमार, समाजसेवी अरुण कुमार, चुनचुन कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, मुन्ना तुफानी, राजन कुमार, राजेश कुमार, भूषण कुमार, विकास कुमार, मुन्ना मोदी, सोनू कुमार, संतोष कुमार मदेशिया, तेजनारायण शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User