रक्सौल : दिनदहाड़े लूट, सीएसपी संचालक से 5.35 लाख की लूट, ग्रामीणों की बहादुरी से दो आरोपी धराए

चम्पारण टुडे /रक्सौल/रामगढ़वा /पूर्वी चंपारण। 26 जुलाई 2025  रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पखनहिया रोड स्थित मुशहरी गांव के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात अपराधियों ने एक सीएसपी सेंटर संचाल.....

Jul 26, 2025 - 10:56
Updated: 9 months ago
0 1.6k
रक्सौल : दिनदहाड़े लूट, सीएसपी संचालक से 5.35 लाख की लूट, ग्रामीणों की बहादुरी से दो आरोपी धराए
प्रतीकात्मक तस्वीर

चम्पारण टुडे /रक्सौल/रामगढ़वा /पूर्वी चंपारण। 26 जुलाई 2025 
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पखनहिया रोड स्थित मुशहरी गांव के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात अपराधियों ने एक सीएसपी सेंटर संचालक से ₹5 लाख 35 हजार रुपए लूट लिए। लूट की यह घटना तब हुई जब संचालक पैसे लेकर अपने सेंटर की ओर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही सीएसपी संचालक पखनहिया रोड से गुजर रहे थे, बाइक सवार दो की संख्या में अपराधियों ने अचानक रास्ता रोका और हथियार के बल पर कैश से भरा बैग छीन लिया। लूट की घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत उनका पीछा करना शुरू किया।

अपराधी लूट की रकम लेकर पास के गन्ने के खेत की ओर भागे और वहीं से ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सूचना मिलते ही रामगढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खेत की घेराबंदी कर दी।

करीब दो घंटे तक चली घेराबंदी के बाद पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों अपराधियों से पूछताछ शुरू कर दी है, और इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों की तत्परता और साहस की वजह से यह कार्रवाई संभव हो सकी। दोनों अपराधियों की पहचान की जा रही है, और इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बिना अपनी जान की परवाह किए जिस तरह से अपराधियों का पीछा किया और पुलिस का सहयोग किया, उसकी हर तरफ सराहना हो रही है। इससे अपराधियों के हौसले पस्त होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User