मुजफ्फरपुर : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार, होटल से 5 युवतियों को छुड़ाया गया, ऑटो चालकों की भूमिका भी उजागर
चम्पारण टुडे। मुजफ्फरपुर शहर में चल रहे एक संगठित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस शर्मनाक मामले में पति-पत्नी की जोड़ी ने मासूम लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेलने का धंधा......
चम्पारण टुडे। मुजफ्फरपुर
शहर में चल रहे एक संगठित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस शर्मनाक मामले में पति-पत्नी की जोड़ी ने मासूम लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेलने का धंधा खड़ा कर रखा था।
नगर डीएसपी-1 सीमा कुमारी के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन में पुलिस ने शहर के दो होटलों पर छापेमारी कर पांच युवतियों को मुक्त कराया, जिनमें कुछ को जबरन फंसाकर देह व्यापार में धकेला गया था।
कार्रवाई में क्या-क्या मिला :
1) दो होटलों के कमरों से आपत्तिजनक सामान
2) पांच मोबाइल, एक इको स्पोर्ट्स कार और एक ऑटो बरामद
3) होटल का डीवीआर जब्त
4) कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी, जिनमें एक महिला भी शामिल
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
1. दिलीप कुमार कुशवाहा – मुख्य सरगना, ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र, राजनीतिक संबंध
2. उसकी पत्नी – रैकेट संचालन में बराबर की भागीदार
3. लक्ष्मण पासवान – ऑटो चालक, भोली-भाली लड़कियों को फंसाकर लाता था
4. अंकित कुमार – सीतामढ़ी निवासी, होटल कनेक्शन
5. पवन कुमार मंगेरिया – मोतीपुर निवासी, सहयोगी भूमिका
रैकेट का तरीका:
ऑटो चालकों के जरिए स्टेशन और बस स्टैंड पर मौजूद लड़कियों को फंसाया जाता था। फिर उन्हें कल्याणी चौक स्थित एक किराए के मकान या होटल में लाया जाता, जहां से उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाया जाता।
कैसे टूटा मामला:
एक पीड़िता ने साहस दिखाते हुए फोन कर पुलिस को लोकेशन भेजी। सूचना मिलते ही नगर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और पूरे रैकेट को बेनकाब कर दिया।
नगर डीएसपी सीमा कुमारी ने कहा, “यह कार्रवाई मानव तस्करी और शोषण के खिलाफ हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं। पूछताछ जारी है।”
पुलिस अब होटल प्रबंधन, राजनीतिक संबंधों और ऑटो चालकों के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। यह कार्रवाई शहर में हो रहे ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त संदेश है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)