सिकरहना : RLM के बैनर तले निकाली गयी आभार यात्रा, जातीय जनगणना के फैसले पर प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

ढाका /पूर्वी चम्पारण।  आज 3 मई को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जातीय जनगणना कराने के निर्णय पर आभार प्रकट करते हुए राज्यव्यापी आभार यात्रा का आयोजन किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रखर प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि सांसद व पार्टी सुप्रीमों उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर बिहार 38 जिलों .......

May 03, 2025 - 18:15
0 1
सिकरहना : RLM के बैनर तले निकाली गयी आभार यात्रा, जातीय जनगणना के फैसले पर प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

ढाका /पूर्वी चम्पारण। 
आज 3 मई को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जातीय जनगणना कराने के निर्णय पर आभार प्रकट करते हुए राज्यव्यापी आभार यात्रा का आयोजन किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रखर प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि सांसद व पार्टी सुप्रीमों उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर बिहार 38 जिलों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आभार यात्रा निकाला गया है। 

पूर्वी चम्पारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में गाँधी चौक से आभार यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसी तरह अन्य जिलों से भी जिला के कार्यकर्ताओ द्वारा अभार यात्रा निकाला गया। 

उपेंद्र कुशवाहा ने इस निर्णय को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि यह कदम दलित, अति पिछड़ा, पिछड़ा एवं शोषित समाज को मुख्यधारा में लाने में सहायक होगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर जातीय जनगणना का श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस आभार यात्रा के माध्यम से RLM ने जातीय जनगणना के समर्थन में जनजागरण का संदेश दिया और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User