सीतामढ़ी :- बैरगनिया पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्या को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
सीतामढ़ी(बैरगनिया) : पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य श्री मति भूषण बिहारी को कनपटी में गोली मारने के मामले में पुलिस ने वर्तमान प्रमुख पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पूर्व प्रमुख की स्थिति नाजुक बनी हुई है, कभी भी उनकी ईह लीला समाप्त यानि मौत होने की बात सामने आ रही है। जानकार पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्रमुख पति भाई भूषण बिहारी ने अपने इलाज के दौरान सीतामढ़ी में पुलिस के दिये फर्द बयान .......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(बैरगनिया) : पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य श्री मति भूषण बिहारी को कनपटी में गोली मारने के मामले में पुलिस ने वर्तमान प्रमुख पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पूर्व प्रमुख की स्थिति नाजुक बनी हुई है, कभी भी उनकी ईह लीला समाप्त यानि मौत होने की बात सामने आ रही है। जानकार पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्रमुख पति भाई भूषण बिहारी ने अपने इलाज के दौरान सीतामढ़ी में पुलिस के दिये फर्द बयान में कहा है कि मैं अपने शहरी आवास डूमरवाना संख्या -23 में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे जा रहा था, तो इसी बीच चिउरा मिल रोड में 5-6 आदमी को आपस मे झगड़ा करते देखा उसी में से एक व्यक्ति आकर मेरे पॉकेट से रुपया मोबाइल छीनने लगा तो मेरी पत्नी बचाने आई तभी वर्तमान प्रमुख के पुत्र प्रदीप यादव पत्नी के कनपटी में पिस्टल सटा कर गोली मार दी। ब्यान में यह भी कहा है कि सभी 5-6 लोग हाथों में ग्लोब्स और चेहरे को काला रंग के रुमाल से ढक रखा था। हालांकि कद काठी से पहचान किया जिसमें पचटकी राम निवासी अनिल चौधरी के पुत्र विकास कुमार, मनोहर कुमार के साथ उपप्रमुख पति बबलू खां शामिल है जबकि अन्य का चेहरा देखने पर पहचान सकता हूं। बहरहाल पुलिस प्रदीप,मनोहर, विकास को गिरफ्तार कर चुकी है व अन्य की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार की रात को ही भाई भूषण बिहारी की मोबाइल को क्षतिग्रस्त अवस्था मे घटना स्थल के पास से ही बरामद कर लिया है, तथा शनिवार को एसएसबी के स्वान दस्ते के साथ घटनास्थल पर जांच की लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल सका है। बहरहाल घटना के पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)