सिकरहना : नीट परीक्षा में पुरनहिया की बेटी चंद्रलता ने लहराया परचम, SC कैटेगरी में हासिल की शानदार रैंक

चम्पारण टुडे। पूर्वी चम्पारण।  घोड़ासहन के पुरनहिया गांव से एक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। घोड़ासहन के महंथ रामजी दास शशिभूषण दास प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की होनहार छात्रा चंद्रलता विश्वास ने NEET 2025 परीक्षा में 479 अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन .......

Jun 16, 2025 - 10:26
0 593
सिकरहना : नीट परीक्षा में पुरनहिया की बेटी चंद्रलता ने लहराया परचम, SC कैटेगरी में हासिल की शानदार रैंक

चम्पारण टुडे। पूर्वी चम्पारण। 
घोड़ासहन के पुरनहिया गांव से एक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। घोड़ासहन के महंथ रामजी दास शशिभूषण दास प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की होनहार छात्रा चंद्रलता विश्वास ने NEET 2025 परीक्षा में 479 अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन किया है।

आरक्षित श्रेणी (SC) में चंद्रलता का कैटेगरी रैंक 2397 है, जबकि ऑल इंडिया रैंकिंग 78,256 रही। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और माता-पिता के मार्गदर्शन का परिणाम है।

चंद्रलता के पिता प्रोफेसर रमाकांत राम और माता शिक्षिका रंजीता कुमारी की पुत्री ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा घोड़ासहन के निजी विद्यालय से तथा मैट्रिक व इंटरमीडिएट की पढ़ाई महंथ रामजी दास शशिभूषण दास प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय से की।

सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। उनकी सफलता पर स्थानीय समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और शिक्षाविदों ने हर्ष जताया। बधाई देने वालों में - अनुसूचित जाति / जनजाति कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश राम, रविन्द्र कुमार चौधरी, विजय राम, पूर्व मुखिया युगल किशोर प्रसाद, बालेश्वर गुप्ता, किशोर कुमार, मनोहर राम, श्याम नारायण, सकलदेव बैठा, प्रदीप राम, मुखिया संजीव कुमार, दिनेश साह आदि शामिल हैं।

पिता रमाकांत राम ने बताया कि बेटी बचपन से ही मेधावी रही है और उसका सपना एक सफल डॉक्टर बनने का है, जिसे वह अब पूरा करने के बेहद करीब पहुंच गई है।

चम्पारण टुडे परिवार की ओर से चंद्रलता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User