मोतिहारी : साइबर थाना का दिखने लगा असर, मोतिहारी में चला फर्जी ‘साइबर कोर्ट’, 25 लाख कैश, लक्ज़री गाड़ियाँ और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद
चम्पारण टुडे/मोतिहारी मोतिहारी में साइबर फ्रॉड के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस ने चांदमारी मोहल्ले में संचालित एक फर्जी साइबर कोर्ट और साइबर सेल का पर्दाफाश किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह ने एक स्कूल को दिन में शिक्षा का केंद्र और रात........
चम्पारण टुडे/मोतिहारी
मोतिहारी में साइबर फ्रॉड के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस ने चांदमारी मोहल्ले में संचालित एक फर्जी साइबर कोर्ट और साइबर सेल का पर्दाफाश किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह ने एक स्कूल को दिन में शिक्षा का केंद्र और रात में वर्चुअल कोर्ट रूम बना रखा था, जहाँ से लाखों की वसूली की जा रही थी।
कैसे चलता था यह फर्जी नेटवर्क? :
यहाँ दिन में चलता था स्कूल और रात में बन जाता था 'साइबर कोर्ट', साइबर ठग डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर लोगों को डराते थे और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए लाखों की ठगी करते थे। चांदमारी मोहल्ला स्थित स्कूल इस पूरे रैकेट का संचालन केंद्र था।
बरामदगी :
छापेमारी में ₹25 लाख नकद, कई लक्ज़री गाड़ियाँ, मोबाइल फोन, लैपटॉप, सीपीयू, राउटर, प्रिंटर जैसे दर्जनों इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ साथ फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड, कोर्ट जैसे बैनर और सरकारी मुहरें भी बरामद की गयी है।
क्या कहते हैं एसपी? :
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि लंबे समय से इनपुट मिल रहा था कि मोतिहारी में एक संगठित साइबर गिरोह काम कर रहा है। टीम बनाकर जब छापेमारी की गई, तो पूरे शहर को चौंका देने वाला खुलासा हुआ। यह गिरोह डिजिटल अरेस्ट, बैंक अकाउंट फ्रीज और कोर्ट केस जैसे जाल में लोगों को फंसा कर उनसे मोटी रकम वसूलता था।
गिरफ्तारियां :
गिरफ्तार साइबर अपराधियो की पहचान सुमित सौरभ (उम्र 26 वर्ष) पिता सुजीव कुमार सिंह, चाँदमारी, मोतिहारी, संजीव कुमार (उम्र 24 वर्ष) पिता चन्द्र भूषण श्रीवास्तव, रघुनाथपुर, मोतिहारी, पप्पु कुमार (उम्र-24 वर्ष) पिता स्वर्गीय नागेन्द्र प्रसाद, मझौलिया, बेतिया, सुनिल कुमार श्रीवास्तव (उम्र-49 वर्ष) पिता स्वर्गीय शिवनाथ प्रसाद, रघुनाथापुर, मोतिहारी, दिपांशु पाण्डेय (उम्र 28 वर्ष) पिता स्वर्गीय मनोज कुमार पाण्डेय, राजा बाजार, मोतिहारी के रूप में बताया गया है।
अगला कदम :
अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए साइबर पुलिस की टीम और छापेमारी कर रही है। गिरोह का नेटवर्क बिहार से बाहर भी फैला होने की आशंका जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)