सिकरहना : घर से देसी कट्टा बरामद, परमेन्द्र यादव फरार, घोड़ासहन पुलिस कर रही जांच

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण घोड़ासहन पुलिस ने गुप्त सूचना पर देर रात्रि एक दोनाली बन्दुक बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 08 अक्टूबर 2025 की देर शाम एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सपहा थाना घोड़ासहन के परमेन्द्र यादव, पिता सच्चिदानंद यादव, अपने ग्रामीण बांका यादव का लाइसेंसी.....

Oct 09, 2025 - 14:00
Updated: 7 months ago
0 195
सिकरहना : घर से देसी कट्टा बरामद, परमेन्द्र यादव फरार, घोड़ासहन पुलिस कर रही जांच

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण
घोड़ासहन पुलिस ने गुप्त सूचना पर देर रात्रि एक दोनाली बन्दुक बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 08 अक्टूबर 2025 की देर शाम एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सपहा थाना घोड़ासहन के परमेन्द्र यादव, पिता सच्चिदानंद यादव, अपने ग्रामीण बांका यादव का लाइसेंसी दोनाली बन्दुक अपने घर में छुपाकर रखे हुए हैं। बताया गया कि आरोपी अपने प्रभाव और वर्चस्व का दबदबा बनाए रखने के लिए इसका धौस दिखता है, ताकि स्थानीय लोगों में भय का वातावरण बना रहता है।

सूचना के सत्यापन हेतु S.S.B बल के सहयोग से थाना पुलिस ने देर शाम परमेन्द्र यादव के आवास पर छापेमारी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को घर के एक कमरे में बिस्तर के नीचे छुपाकर रखा गया एक देसी दोनाली बन्दुक (हथियार) बरामद हुआ। छापेमारी के समय परमेन्द्र यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से बरामद हथियार को जब्त कर लिया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि परमेन्द्र यादव असामाजिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो पहले भी विवादित गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User