बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसबी टीम की ब्रीफिंग, डीएम और एसपी ने दिए कड़े निर्देश

चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चंपारण। आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण के संयुक्त......

Oct 08, 2025 - 19:20
Updated: 7 months ago
0 11
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसबी टीम की ब्रीफिंग, डीएम और एसपी ने दिए कड़े निर्देश

चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चंपारण।
आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण के संयुक्त निर्देशन में आज सीमा सुरक्षा बल (SSB) की टीम की एक विशेष ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों को चुनाव के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने, सीमा पार होने वाली संदिग्ध आवाजाही पर निगरानी रखने तथा गैर-कानूनी तत्वों एवं तस्करी जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हिंसक घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीमा क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में चौकसी रखने तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल दिया।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक सुरक्षा कर्मी को अपनी जिम्मेदारी पूरी तत्परता और निष्पक्षता के साथ निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सीमा से लगने वाले क्षेत्रों में शराब, हथियार या नकदी के अवैध परिवहन की हर संभावना पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।

ब्रीफिंग के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को दी जाए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने उम्मीद जताई कि एसएसबी के सहयोग से पूर्वी चंपारण जिला में आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न होगा, जिससे मतदाता निर्भय होकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User