मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को किया गया मतदान हेतु प्रेरित
चम्पारण टुडे /मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), 8 अक्टूबर 2025 पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी ग्रामीण प्रखंड अंतर्गत बरदाहा पंचायत के सरैया गांव के मुसहर टोला में आज स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता कार्यक्रम .......
चम्पारण टुडे /मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), 8 अक्टूबर 2025
पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी ग्रामीण प्रखंड अंतर्गत बरदाहा पंचायत के सरैया गांव के मुसहर टोला में आज स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को आगामी 11 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर मतदाता का एक वोट देश के भविष्य को दिशा देता है।
इस अवसर पर महिला एवं बाल निगम के जिला परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र राम, जिला मिशन समन्वयक निधि कुमारी, जेंडर विशेषज्ञ निर्भय कुमार तथा बाल रक्षा भारत के जिला समन्वयक हमीद राजा उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक मतदान का संदेश पहुंचाना लोकतांत्रिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी उत्साहजनक रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0