केसरिया विधानसभा में निर्वाचन तैयारी की हुई समीक्षा, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने दिए कई निर्देश

चम्पारण टुडे /मोतिहारी  15-केसरिया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में केसरिया, संग्रामपु.......

Oct 08, 2025 - 19:03
Updated: 7 months ago
0 7
केसरिया विधानसभा में निर्वाचन तैयारी की हुई समीक्षा, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने दिए कई निर्देश

चम्पारण टुडे /मोतिहारी 
15-केसरिया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

बैठक में केसरिया, संग्रामपुर एवं कोटवा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य में समयबद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कोषांगों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूर्ण हों। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया से संबंधित सभी प्रपत्रों को पूर्व से ही तैयार रखने का निर्देश दिया।

डॉ. कुमार ने नामांकन अवधि के दौरान प्रत्याशियों की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सी-विजिल सेल के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि ऐप पर प्राप्त किसी भी शिकायत का 90 मिनट के अंदर समाधान सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग सेंटर एवं स्ट्रॉन्ग रूम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित कार्यों को समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने प्रखंड स्तर पर गठित मतदाता जागरूकता सेल को सक्रिय करने के आदेश देते हुए कहा कि जीविका समूह, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, विकास मित्र एवं अन्य कर्मियों को जागरूकता अभियान में लगाया जाए।

डॉ. कुमार ने विशेष रूप से कहा कि महादलित टोले में विशेष अभियान चलाकर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User