सीतामढ़ी :~ बोखड़ा थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय युवक को मारी गोली, एक हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :~ जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र के बुद्धनगरा गांव निवासी अजय झा को सुबह सुबह धर्मपुर पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। इस बाबत ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम। इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने अपने .......

Nov 24, 2025 - 18:17
Updated: 8 months ago
0 2
सीतामढ़ी :~ बोखड़ा थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय युवक को मारी गोली, एक हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :~ जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र के बुद्धनगरा गांव निवासी अजय झा को सुबह सुबह धर्मपुर पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। इस बाबत ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम। इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने अपने टीमों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायल हुए अजय झा को पुलिस ट टीम के साथ अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की छानबीन जारी है इस घटना को लेकर घटना स्थल पर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष ने पूरे टीम को तैनात करते हुए घायल हुए श्री झा को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया है।

गोली मारकर भागने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने की मुहिम तेज कर दिया गया है, बताते चले कि सीतामढ़ी जिला के बोखड़ा थाना क्षेत्र के बुद्धनगरा गांव के वार्ड 12 निवासी सुरेंद्र झा के पुत्र अजय कुमार झा उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में पहचान किया गया है। मौके पर ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत एडिशनल एसपी सुनीता कुमारी बताती है कि छापेमारी टीम ने एक को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की जा रही है। बाकी अनुसंधान जारी है जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिया जाएगा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User