सीतामढ़ी :~ "नशे का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार," नारे के साथ विशाल नशा मुक्ति अभियान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(शिवहर):~ डुमरी कटसरी प्रखंड के जीविका दीदियों ने वार्ड 07, कजरहां में जन-जागरूकता फैलाकर शराबबंदी को मजबूत करने का लिया संकल्प। बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के तहत कार्यरत किरण जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने डुमरी कटसरी प्रखंड के मकसूदपुर कर......

Nov 24, 2025 - 18:14
Updated: 8 months ago
0 2
सीतामढ़ी :~ "नशे का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार," नारे के साथ विशाल नशा मुक्ति अभियान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर):~ डुमरी कटसरी प्रखंड के जीविका दीदियों ने वार्ड 07, कजरहां में जन-जागरूकता फैलाकर शराबबंदी को मजबूत करने का लिया संकल्प।

‎बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के तहत कार्यरत किरण जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने डुमरी कटसरी प्रखंड के मकसूदपुर कररिया, लालगढ़ ,कजरहां, वार्ड 07 में एक व्यापक नशा मुक्ति अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय लोगों को शराब और अन्य नशों के सामाजिक तथा पारिवारिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था।

जीविका दीदियों ने रैली निकालकर और समूह में नारों का प्रयोग करते हुए गांव में घूम-घूम कर जागरूकता फैलाई। इस दौरान उन्होंने कई प्रभावी नारे लगाए थे: "नशे का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार," और "ज्ञान हमें फैलाना है, नशें को दूर भगाना है।" 

दीदियों ने लोगों को समझाया कि नशा न केवल 'तन, मन, धन' को बेकार करता है, बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है।

‎ इस अवसर पर, जीविका दीदियों ने राज्य में शराबबंदी के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के कारण ही "औरतें जितनी सुरक्षित घर के अंदर, उतनी ही बाहर" महसूस कर रही हैं। उन्होंने दृढ़ संकल्प लेते हुए कहा, "हम जीविका दीदी ने ठाना है, नशें को दूर भगाएंगे।" संगठन की सदस्यों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे एक नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में शांति और समृद्धि बनी रहे। ‎जीवीका दीदी के सीएम उषा देवी, सीएनआरपी निकिता कुमारी, कृष्ण कुमार एवं जीवीका दीदी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User