सीतामढ़ी :~ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन व राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(शिवहर) :~ राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 150 यूनिटी मार्च एक भारत, आत्मनिर्भर भारत......

Nov 24, 2025 - 18:13
Updated: 8 months ago
0 4
सीतामढ़ी :~ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन व राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :~ राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 150 यूनिटी मार्च एक भारत, आत्मनिर्भर भारत का आयोजन शिवहर खेल भवन से जीरो माइल चौक होते हुए पुनः खेल भवन तक किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत, माय भारत के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रय, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा,अपर समाहर्ता मेधावी, सहित शिवहर विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता के पति डॉक्टर वरुण कुमार, भाजपा नेत्री डॉ नूतन माला सिंह,भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, हरिद्वार राय पटेल अधिवक्ता शशि सुमन संजय कुमार गुप्ता आदि के साथ-साथ माय भारत के जिला प्रोग्राम युवा अधिकारी राकेश कुमार एवं उनकी टीम कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

मौके पर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का महत्व राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना और सरदार पटेल के देश के एकीकरण में दिए गए योगदान को सम्मानित करना है। यह मार्च 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को बढ़ावा देता है और युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। इसके अतिरिक्त, यह देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने और नागरिकों के बीच भावनात्मक बंधन को मजबूत करने का भी एक माध्यम है। 

शिवहर में यूनिटी मार्च का महत्व एवं :~

राष्ट्रीय एकता का उत्सव पर प्रकाश डालते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा है कि यह मार्च सरदार पटेल की उस भूमिका का सम्मान करता है, जिसके तहत उन्होंने स्वतंत्रता के बाद लगभग 565 रियासतों को एकीकृत करके भारत को एक सूत्र में पिरोया था।

युवाओं को प्रेरणा: यह विशेष रूप से युवाओं को सरदार पटेल के बलिदानों और नेतृत्व से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करता है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

शिवहर विधायक पति डॉक्टर वरुण कुमार ने इस अवसर पर बताया है कि आत्मनिर्भर भारत से जुड़ाव है यह मार्च, 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प के साथ-साथ प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के मिशन के साथ भी संरेखित है।सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव भी है यह मार्च नागरिकों के बीच भावनात्मक बंधन को मजबूत करने और भारत की विविध संस्कृतियों को प्रदर्शित करने में मदद करता है।

माय भारत के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय गौरव और अखंडता: यह देशभक्ति, एकता और अखंडता की भावना को बढ़ावा देता है और यह संदेश देता है कि एकता ही राष्ट्र की नींव है और इसे बनाए रखना आवश्यक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User