सीतामढ़ी :- क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में अमन ने मारी बाजी, तीन छात्रों को मिला नकद इनाम और सम्मान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की ओर से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और भाषाई ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2025 में सीताम.....

Jul 29, 2025 - 22:48
Updated: 9 months ago
0 6
सीतामढ़ी :- क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में अमन ने मारी बाजी, तीन छात्रों को मिला नकद इनाम और सम्मान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की ओर से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और भाषाई ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2025 में सीतामढ़ी जिले के तीन छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के लिए 25 जून से 5 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन, 6 से 9 जुलाई तक ऑनलाइन अभ्यास सत्र और 10 से 25 जुलाई तक जिला स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

28 जुलाई को माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में आयोजित समारोह में विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, मेडल और बैकपैक बैग देकर सम्मानित किया गया।

हाई स्कूल बेला शांतिकुंटीर के अमन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें ₹8000, नंदीपत जीतू उच्च विद्यालय, सोनबरसा के विशाल कुमार को द्वितीय स्थान के लिए ₹6000, सीतामढ़ी उच्च विद्यालय के आदित्य कुमार को तृतीय स्थान के रूप में ₹4000 की राशि दी गई।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) आयुष कुमार ने कहा,

"इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों को सोचने, समझने और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की दिशा में तैयार करती हैं। आज के प्रतिभागी कल के नेतृत्वकर्ता हो सकते हैं।"

इस मौके पर एसआरपी संजय कुमार मधु, सुरेश कुमार, शिवचंद्र राम, साजन कुमार सहित अन्य शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User