सीतामढ़ी :- लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट का ‘हंगर प्रोजेक्ट’ बना मानवता की मिसाल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- प्रतिनिधि लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट ने अपनी स्थायी सेवा परियोजना ‘हंगर प्रोजेक्ट’ के तहत सोमवार को सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन परिसर में गरीब और बेसहारा लोगों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह सेवा कार्य पिछले दो वर्षों से नियमित रूप से किया जा रहा है और समाज .....

Jul 29, 2025 - 22:46
Updated: 1 year ago
0 5
सीतामढ़ी :- लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट का ‘हंगर प्रोजेक्ट’ बना मानवता की मिसाल

-- रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को परोसा गया भोजन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- प्रतिनिधि लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट ने अपनी स्थायी सेवा परियोजना ‘हंगर प्रोजेक्ट’ के तहत सोमवार को सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन परिसर में गरीब और बेसहारा लोगों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह सेवा कार्य पिछले दो वर्षों से नियमित रूप से किया जा रहा है और समाज में सेवा भावना को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।

कार्यक्रम के तहत इस बार लगभग 250 जरूरतमंदों को स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन परोसा गया। आयोजन की प्रायोजक डॉ. शबनम आरा रहीं, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मौके पर लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के अध्यक्ष लायन राघव बाजोरिया, सचिव लायन गणेश सराफ, कोषाध्यक्ष लायन डॉ. सुरेश कुमार, रिजन चेयरपर्सन लायन अशोक कुमार, लायन राजेन्द्र कुमार, लायन संजय शर्मा और लायन सुधीर कुमार मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

क्लब बीते 44 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है और 'हंगर प्रोजेक्ट' के माध्यम से वह समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सीधे राहत पहुँचाने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान इस कार्य की सार्थकता को बयां कर रहे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User